माधौगढ़-urai \ बंगरा नगर में अज्ञात युवक का अर्धनग्न शव तैरता हुआ मिला। जिसकी सूचना पर सीओ सहित कोतवाली माधौगढ़ की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। हालांकि शव को देखकर लग रहा है कि शव काफी पुराना है,क्योंकि शरीर पूरी तरह से फूल चुका है।
शव को देखकर हत्या की आशंका
कोतवाली माधौगढ़ के बंगरा नहर में मिली लाश को देखकर हत्या जैसी आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। शव के शरीर पर अंडरवियर के अलावा कुछ भी न था,तो ऐसी स्थिति में बिना कपड़ों के मृतक के डूबने की स्थिति न के बराबर है,खेतो में पानी भी बिना कपड़ों के नहीं लगाया जा सकता है,नित्यक्रिया भी बिना कपड़ों के कोई ऐसी सर्दी में नहीं करने जाएगा। शरीर पर निशान और कुछ अन्य बारीकियों से घटना गंभीर और संदिग्ध प्रतीत होती है। हालांकि अभी शिनाख़्त नहीं हुई है। जिससे पुलिस अभी कुछ भी कह पाने की स्थिति में नहीं है। आसपास के थानों में जांच कराई जा रही है और पोस्टमार्टम के बाद घटना की पुख़्ता जानकारी होने की सम्भावना है। मौके पर सीओ रविन्द्र गौतम और एसएसआई गोकुल सिंह मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं।







Leave a comment