उरई | उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के प्रधान संयोजक प्रख्यात कवि सर्वेश अस्थाना एवं अध्यक्ष डॉ,विष्णु सक्सेना जी ने ज़िले के मशहूर शायर शफीकुर्रहमान कश्फी को एक पत्र जारी कर उत्तर प्रदेश साहित्य सभा का ज़िला संयोजक बनायाहै | उन्होंने आशा और विश्वास जताया कि वे ज़िले में सभा के मूल उद्देश्यों को सफलता पूर्वक अमली जामा पहनाएंगे और अतिशीघ्र
ज़िले की कार्यकरणी गठित कर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे | कशफ़ी के संयोजक बनने पर ज़िले सभी कलमकारों , सामाजिक लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी | बधाई देने वालों में गिरधर खरे प्रदेश संयोजक , अर्जुन सिंह चाँद बुन्देलखण्ड प्रभारी , वरिष्ठ साहित्यकार यज्ञदत्त त्रिपाठी , विनोद गौतम, अब्दुल मलिक अब्बासी साक़ी, रसूल अहमद सागर रामपुरा, बच्चू महाराज, मिर्ज़ा साबिर बेग , संजू दुबे , असरार अहमद मुक़री , नरेंद्र मोहन मित्र कोंच , माया सिंह, वीरेंद्र तिवारी , यूसुफ अंसारी, कृपाराम कृपालु, प्रिया श्रीवास्तव, दिव्यम, रुचि बाजपेई , राघवेन्द्र कनकने , अनुज भदौरिया, शिखा गर्ग , फरीद अली बशर , अभिषेक सरल , परवेज़ अख्तर, दिव्यांशु आदि सैंकड़ों लोगों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी |







Leave a comment