कुठौन्द-उरई। बहिन के यहां जन्म दिन समारोह में सपरिवार भाग लेने में आये युवक रहस्यमय तरीके से खेतों में लगे खम्भें पर लटकता मिला। किन परिस्थितियों में उसने जान देने का कदम उठाया या किसी साजिश का शिकार हो गया यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है जिसकी रिपोर्ट के बाद ही जांच आगे बढ सकेगी।
गोहन निवासी शिरोमणि दोहरे (35 वर्ष)की बहिन क्षेत्र के गांव कुतलूपुर में ब्याही है जहां वह पूरे परिवार के साथ जन्म दिन समारोह में भाग लेने आया था। सोमवार की रात लगभग 11 बजे वह बहिन के घर से कहीं निकल गया। जब बहुत देर तक नहीं लौटा तब उसकी तलाश शुरू हुयी । इसी दौरान सुबह ग्रामीणों ने गंधा नाला के किनारे खेतों में लगे खम्भे पर शव लटकते देखा तो शिरोमणि की बहिन के ससुराल वाले भी मौके पर पहुंच गये। शव देखकर उन्होने शिरोमणि की पहचान कर ली जिसके बाद बहिन और उसके बच्चों का विलाप शुरू हो गया।
खबर पाकर कुठौन्द के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी मौके पर पहुंच गये और उन्होंने पूंछतांछ करने के बाद शव को सीलबंद करके पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि शिरोमणि की मौत का कारण जानने के लिये उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।






Leave a comment