विवेकानंद जयंती पर भारतीय जनता युवा मोर्चा करायेगी मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन

माधौगढ़-उरई | भारतीय जनता युवा मोर्चा विवेकानंद जयंती पर मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन कर रही है जिसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमिय त्रिपाठी उर्फ लक्की ने युवा मोर्चा के साथियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। यह युवाओं को जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। जिसमें शारीरिक प्रतिस्पर्धा के साथ युवाओं को दौड़ के माध्यम से रोजगार से जोड़ने की कवायद की जाएगी।

कार्यक्रम के संयोजक भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह केटी ने बताया ये दौड़ पांच किलोमीटर की होगी। जो महाराणा प्रताप विद्यालय चितौरा से प्रारंभ होकर माधौगढ़ चितौरा स्टेंड तक जाएगी और फिर वापस महाराणा प्रताप विद्यालय पर समाप्त होगी। 

उन्होंने बताया दौड़ में भाग लेने वाले युवक को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा, जो की निशुल्क है।

जीतने वाले युवा को मिलेगा 11 हजार का पुरुष्कार

दौड़ में जीतने वाले प्रथम विजेता को 11000, द्वितीय विजेता को 5100,तृतीय विजेता को 2100, चतुर्थ विजेता को 1100 और पंचम विजेता को 501 रुपया व पुरुष्कार भी दिया जाएगा ।

युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमिय त्रिपाठी लकी ने कहा कि दौड़ में लखनऊ से पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी बतौर अतिथि उपस्थित होंगे व इसी के साथ क्षेत्रीय विधायक एवं जिलाध्यक्ष सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे ।

मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा शिवम सिंह ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि हर जिले में युवा मोर्चा द्वारा इस दौड़ का आयोजन युवा दिवस के अवसर पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा माधौगढ़ में आयोजित दौड़ प्रदेश में अव्वल स्थान पर रहेगी।

Leave a comment