उरई। नक्शा मंजूर कराये बिना भवन निर्माण शुरू कर देने की आदत के खिलाफ प्रशासन का रूख सख्त हो गया है। मंगलवार को फिर ओडीए की टीम द्वारा कोंच रोड पर भ्रमण कर 10 उन लोगों को नोटिस जारी कर दिये गये जिन्होंने मकान बनवाना शुरू करने के पहले उसका नक्शा बनवाकर ओडीए से पास कराने की जहमत नहीं उठाई थी।
जिन्हें नोटिस दिया गया उनमें रामकुमारी अग्रवाल , गोमती देवी, कृष्णपाल सिंह , दीपक सिंह निरंजन, अमरचन्द्र जैन, कुंवर सिंह , गीता दुबे , पवन निरंजन , अभयनाथ निरंजन , भगवत सिंह शामिल हैं।
एक्शन टीम में उरई विकास प्राधिकरण के सचिव कुंवर वीरेन्द्र मौर्य , उप जिलाधिकारी पुष्कर चौधरी और अभियंता शामिल हैं। कुवंर वीरेन्द्र मौर्य ने कहा कि बिना मानचित्र स्वीकृति के भवन निर्माण को सील करने के अलावा ध्वस्त भी किया जा सकता है।







Leave a comment