
लखनऊ। गत दिनों गोमती नगर स्थित एफिल क्लब में बुन्देलखण्ड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद की कार्यकारिणी की बैठक परिषद के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार तिवारी जी एडवोकेट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी जिसमें कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा आपस में नव वर्ष मिलन किया गया और नवीन स्मारिका के प्रकाशन पर विचार विमर्श हुआ । कार्यक्रम का संचालन महासचिव इंजीनियर कैलाश जैन एवं धन्यवाद ज्ञापन अरविन्द कुमार जैन प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग ने किया। पदाधिकारियों के अलावा बैठक में परिषद के विशिष्ट सदस्य लोक निर्माण विभाग के विभागाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता और चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक डा0 जितेन्द्र तिवारी ने भी बैठक में सुझाव दिये। अंत में परिषद के लेखा परीक्षक राजीव कुमार जैन व मुख्य व्यवस्था अधिकारी उत्तर प्रदेश शासन राजीव कुमार की माता जी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया।







Leave a comment