उरई | जिलाधिकारी चाँदनी सिंह ने बताया कि एस०एच० 91 हमीरपुर-कालपी मार्ग पर जोल्हूपुर रेलवे क्रासिंग सम्पार संख्या 194-ए पर सेतु निगम द्वारा उपरिगामी सेतु का निर्माण कार्य कराया जा रहा है परन्तु मार्ग पर निर्बाध गति से वाहनों के आवागमन के कारण निर्माण कार्य में गतिशीलता नहीं आ पा रही है नतीजतन सेतु निगम के अधिकारियों द्वारा वाहनों का मार्ग परिवर्तित किये जाने का अनवरत अनुरोध किया जा रहा है। सेतु निगम एवं रेल विभाग के अभियंताओं द्वारा यह भी सज्ञानित कराया गया है कि उपरिगामी सेतु का प्रश्नगत सम्पार 194-ए पर उपरिगामी सेतु का निर्माण कार्य आगामी माह मार्च 2023 तक पूर्ण कराये जाने के विभागीय निर्देश हैं। अतः सेतु निगम द्वारा जोल्हूपुर के समीप एस०एच०- 91 पर प्रश्नगत सम्पार 194-ए पर उपरिगामी सेतु के निर्माण कार्य में अपेक्षित गति शीलता लाए जाने एवं निर्माण कार्य निर्बाध गति से सुनिश्चित कराये जाने हेतु जनहित एवं शासकीय हित में एक माह की अवधि के लिए तहसील कालपी के मौरम क्षेत्र पथरेहटा, हिमनपुरा, भेड़ी खुर्द आदि के विभिन्न मौरम खण्डों से मौरम परिवहन करने वाले भारी वाहनों को कदौरा से कालपी की ओर आने पर प्रतिबंधित किया जाता है तथा इन भारी वाहनों का मार्ग कदौरा से हमीरपुर होते हुए कानपुर अथवा अन्य गन्तव्य स्थान पर जाने के लिए परिवर्तित किया जाता है। खान अधिकारी, जालौन / सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन दल प्रथम एवं द्वितीय) / उप जिला मजिस्ट्रेट कालपी / क्षेत्राधिकारी कालपी आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगें। तदनुसार खान अधिकारी जालौन जनपद जालौन के संबंधित बालू/मौरम क्षेत्र के अनुज्ञापियों को अपने स्तर से संसूचित करना सुनिश्चित करेगें।






Leave a comment