उरई | सहकार भारती का 44वां स्थापना दिवस 11 जनवरी से 20 जनवरी तक जनपद जालौन में तहसील स्तर पर मनाया जायेगा | उपरोक्त जानकारी देते हुए सहकार भारती के जिला अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि सहकारिता क्षेत्र के विश्व के सबसे बड़े संगठन सहकार भारती अपने 44वें स्थापना दिवस को भव्य बनाने के लिए बड़ी तैयारी कर रही है और इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गयी है ।
सहकार भारती के जिला संगठन प्रमुख सियासरन व्यास ने कहा कि स्थापना दिवस पर वक्ताओं द्वारा स्वावलंबन, स्वदेशी, स्वरोजगार एवं सहकारिता पर संवाद किया जाएगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में सहकारी संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधि इस आयोजन में शामिल हो इसके लिए आज ही से लग जाए और लोगों को स्थापना दिवस की संपूर्ण जानकारी दें । कार्यक्रम मे सहकारिता मंत्रालय एवं सहकार भारती द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से लोगों को जोड़ने का काम किया जाएगा।
बैठक में स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के पोस्टर का भी विमोचन किया गया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री श्यामकरण प्रजापति ने किया और आभार सहकार भारती के सह संगठन प्रमुख डॉ राजकुमार गुप्ता जी ने जताया। इस अवसर पर सहकार भारती के विक्रम कुशवाहा, रविंद्र सिंह परमार , राहुल समाधियां, राहुल उपाध्याय , सोमेश सोमेंद्र सिंह, उदय प्रताप सिंह, जगपाल सिंह, कुन्दन सिंह, सत्यम मिश्रा, नीतू सिंह, बृजेन्द्र सिंह, समर सिंह के साथ ही अनेक लोग उपस्थित थे।







Leave a comment