सिरसाकलार-उरई। थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में टैªक्टर लेकर चोरी करने गये बदमाशों को ग्रामीणों द्वारा टार्च जलाये जाने से भाग जाना पडा लेकिन हडबडी में वे अपना टैªक्टर छोड गये जिसे बाद में पुलिस उठा ले गयी ।
ग्राम टिकरी मुस्तकिल निवासी मोहर सिंह ने साल भर पहले नया थ्रेसर लिया था । इस समय थ्रेसर का काम न होने की वजह से उन्होने उसे गांव के बाहर मकान के पास खडा कर दिया था। जिसका पता होने से अज्ञात बदमाश सोमवार की रात कोहरे का फायदा उठाकर थ्रेसर उठाने की कोशिश की । उन्होने टैªक्टर से थ्रेसर को कुंदा डालकर छोड दिया। इस दौरान आहट सुनकर आस पास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने टार्च की रोशनी फैक दी जिससे बदमाश अचकचा गये और अपना गांठ का स्वराज टैªक्टर उल्टा मौके पर छोडकर जंगल की ओर भाग निकले। बाद में मोहर सिंह की सूचना पर पुलिस ने टैªक्टर अपने कब्जे में ले लिया ।
इस संबंध में थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश तिवारी ने कहा कि घटना की पडताल की जा रही है चोर जल्दी ही पकड लिये जायेगें।






Leave a comment