सिरसाकलार-उरई। एक वर्ष पहले बनी रोड गुणवत्ता की कमी के कारण पूरी तरह उखड चुका है जिसे लोगो को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है।
तरसौर पुलिया से हदरूख तक बना 4 कि0मी0 का रोड एक वर्ष में ही उखड गया है जबकि यह उरई औरेया प्रान्तीय राजमार्ग को जोडता है जिसके कारण अत्यन्त महात्वपूर्ण है। इसके अलावा जुगियापुर , जैसिंहपुर, अतरछला और जगतपुरा आदि कई ग्रामों का रास्ता इसी रोड से होकर गुजरता है। उरई के लिये शार्टकट होने से ज्यादातर वाहन इसी रोड से होकर निकलते हैं लेकिन रोड के ऊबड खाबड हो जाने की वजह से अब इस पर सफर करना काफी जोखिम भरा हो गया है। तमाम वाहन चालक गडडों के कारण यहां गिरकर चुटहिल हो चुके हैं।
तरसौर की ग्राम प्रधान रानीबाई ने लोगो की परेशानी हो देखते हुये जिलाधिकारी से इसे ठीक कराने की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग खण्ड 3 के द्वारा बडी लागत व्यय करके इस रोड का निर्माण कराया गया था। इसका इतनी जल्दी ध्वस्त हो जाना अपने आप विभाग के भ्रष्टाचार की कहानी कह रहा है।







Leave a comment