नेहरू युवा केंद्र की ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों का रोमांचक प्रदर्शन


उरई | नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में  जनपद के विभिन्न ब्लॉकों में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है | इस क्रम में नदीगांव ब्लॉक के रूरा सिरसा गांव में प्रशांत अवस्थी के नेतृत्व में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं यथा वॉलीबॉल खो खो रस्साकशी तथा एथलेटिक्स की आयोजित की गई |

 कार्यक्रम का संचालन शिव प्रताप सिंह द्वारा किया गया | कार्यक्रम में रैफरी के रूप में विजय दीक्षित , अर्जुन सिंह , दीपेश , बबलू,  सुशांत अवस्थी , विपिन याज्ञिक , रामनरेश सिंह आदि रहे |  खेल प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में अमित सिंह , 100 मीटर दौड़ में यशस्वी तोमर प्रथम स्थान प्राप्त किया | वॉलीबॉल में प्रथम स्थान गोपाल सिंह की टीम को मिला तथा रस्साकशी में अंशिका अवस्थी की टीम प्रथम रही | इसके अतिरिक्त खो-खो में कुमारी एकता सिंह की टीम प्रथम रही |

दूसरी ओर  ब्लाक जालौन की  खेल प्रतियोगिताएं शिवम राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक के नेतृत्व में रूरा मल्लू में आयोजित की जा रही हैं  जबकि  ब्लॉक कदौरा की खेल प्रतियोगिताएं सौम्या सिंह के नेतृत्व में इमलिया बुजुर्ग में आयोजित की जा रही है |

इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी रवि दत्त दीक्षित द्वारा बताया गया कि ग्राम स्तर पर युवाओं को खेलों के बारे में प्रोत्साहित करने तथा सहयोग की भावना विकसित करने हेतु ब्लॉक स्तर पर खेलों का आयोजन किया जा रहा है |  ब्लॉक स्तर पर विजेता प्रतिभागियों तथा टीमों को बाद में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर दिया जाएगा | प्रतिवर्ष नेहरू युवा केंद्र द्वारा इस तरह के आयोजन किए जाते रहे हैं तथा इस वर्ष भी ब्लॉक तथा जिला स्तरीय खेलों का आयोजन नेहरू युवा केंद्र द्वारा किया जाएगा \

Leave a comment