सिरसाकलार-उरई | ग्राम ऊद में 10 दिन पहले नाले में डूबे 6 वर्षीय बालक का शव पुलिस ने बुधवार को हथना पुल के रपटे से बरामद कर लिया है | बच्चे का शव मिलने के बाद घर में मातम का माहौल है | ग्राम ऊद निवासी राजू सेंगर का 6 वर्षीय पुत्र प्रांशु 10 दिन पहले मलंगा नाले में डूब गया था | बीते दिनों से पुलिस द्वारा एसडीआरएफ टीम की मदद से उसका रेस्क्यू किया जा रहा था | नाले में जगह-जगह झाड़ियों के होने की वजह से उसकी खोज नहीं हो पा रही थी | बीते 2 दिन पहले नाले के आसपास सभी रपटा पुलों में स्थानीय लोगों द्वारा जाल डाला गया था | बुधवार की सुबह ग्राम ऊद से 2 किलोमीटर दूरी पर हथना पुल पर ग्रामीणों ने जाल में फसे बालक के शव को देखा जिसकी सूचना पुलिस को दी गई | मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश तिवारी ने बालक के शव को बाहर निकाला और स्वजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरा गया | उधर अपने पुत्र के गम में मां अंजना देवी के आंसू पूंछे भी नहीं थे कि शव देख कर बुरी तरह से बिलखने लगी | पुलिस की सूचना पर एसडीएम सना अख्तर ने दुखी पिता राजू को राज्य आपदा कोष के तहत चार लाख की धनराशि का आश्वासन दिया है |







Leave a comment