उरई। चुर्खी रोड स्थित उरई विकास प्राधिकरण के कार्यालय में गुरूवार को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरांह 1 बजे तक मानचित्र समाधान दिवस आयोजित होगा।
उरई विकास प्राधिकरण के सचिव कुंवर वीरेन्द्र मौर्य ने बताया कि मानचित्र समाधान दिवस में भवन नक्शे के संबंध में समस्या का समाधान किया जाता है। अतः भवन मानचित्र से संबंधित समस्या के बारे में पीडित कल समय पर पहुंचकर या वीडियो कॉल के माध्यम से समस्या का समाधान करायें। इसके लिये अपने साथ आर्किटेक्ट को लेकर आये ।






Leave a comment