उरई। बुधवार को जालौन और कोंच रोड पर ओडीए की टीम का अभियान संचालित हुआ। ओडीए के सचिव और नगर मजिस्टेªट कुंवर वीरेन्द्र मौर्य व डिप्टी कलैक्टर पुष्कर नाथ चौधरी ने इन रोडों पर निरीक्षण कर 13 भवनों को अवैध निर्माण के लिये चिन्हित किया और उन्हें नोटिस जारी कर दिये।
नोटिस की जद में आने वाले भवन स्वामियों में गंगाचरण अहिरवार, चन्द्रभान सिंह , अजय पाल, डा0 शक्ति , राघवेन्द्र सिंह , रमाकांत दोहरे , अनिल कुमार , अशोक कुमार , वीरेन्द्र , प्रभा देवी , लखन प्रजापति , सुनीता त्रिपाठी और सुभाषचन्द्र द्विवेदी शामिल हैं। बताया गया है कि इन लोगो ने भवन निर्माण के पहले नक्शा पास नहीं कराया था नतीजतन तात्कालिक कार्रवाई के तौर पर इनके भवन सील कर दिये गये हैं। साथ ही इन्हें चेतावनी दी गयी है कि क्यों न उनके भवन गैर कानूनी होने से गिरा दिये जायें।







Leave a comment