उरई। उरई क्लब को उच्च अभिजात वर्ग की जरूरतों के हिसाब से सुसज्जित कर संचालित करने की रूपरेखा बनायी गयी है। इसके लिये संसाधन जुटाने हेतु इसे प्राइवेट पार्टी को दीर्घकालीन अवधि के लिये लीज पर देने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस क्रम में इच्छुक व्यक्तियों या फर्मो से 24 जनवरी तक विस्तृत प्रस्ताव आमंत्रित किये गये है।
उरई क्लब का शाही नक्शा
अंग्रेजों के समय में बनाये गये उक्त क्लब का नक्शा अभी भी भव्य और शाही है। उरई क्लब के सचिव नगर मजिस्टेªट कुंवर वीरेन्द्र मौर्य ने बताया कि 10हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में फेला यह क्लब नगर के हृदय स्थल में अम्बेडकर चौराहा के पास स्थित है। इसमें लगभग 350 वर्ग मीटर क्षे़त्रफल में हेरिटेज भवन,500 वर्ग मीटर में गोलाकार नव निर्मित आडोटोरियम और नवीन भवन जिसमें 6 सूट व चार हॉल 700 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में कायम है। आडीटोरियम के समक्ष लगभग 2400 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में ओपन एरिया है, पार्किंग एवं अन्य गतिविधियों हेतु लगभग 5500 वर्ग मीटर खुला एरिया उपलब्ध है।
नये सज्जीकरण की कवायद
उन्होने बताया कि इसमें जिमनेजियम , लॉन टेनिस कोर्ट , स्कवैश कोर्ट , टेबिल टेनिस कोर्ट, कार्डस रूम , रेस्टोरेन्ट एण्ड वार , ओपिन लॉन / मैरिज गार्डन , स्वमिग पूल , कान्फ्रेस रूम, सूट/ लग्जरी सूट , फूड कोर्ट , पार्किग एरिया इत्यादि लग्जरी सुविधायें विकसित की जानी हैं। उन्होेने बताया कि इस तरह के पुर्ननवीकरण से यह क्लब अत्यन्त आकर्षक हो जायेगा। इससे उरई के कुलीन वर्ग के साथ साथ शहर में आने जाने वाले उच्च श्रेणी वर्ग के लोगों के लिये भी सभी प्रकार खेल व मनोरंजन एवं आवास सुविधायें उपलब्ध होने से यह क्लब अत्यन्त प्रलोभनीय हो जायेगा।
सदस्यों को सुविधाओं के उपभोग के लिये रियायती शुल्क पर व्यवस्थायें
यह भी प्रस्ताव है कि क्लब में आजीवन सदस्यता भी दी जायेगी और ऐसे सदस्यों को विशेष सुविधाओं की पेशकश की जायेगी। उरई क्लब में फूड कोर्ट और मैरिज गार्डन तथा अन्य सुविधाओं के लिये उचित रूप से प्रशिक्षित और अनुभवी वेंडरो को नियुक्ति किया जायेगा। सदस्यों को जिम्नेजियम , स्वीमिग पूल और लॉन टेनिस कोर्ट में प्रवेश के लिये नाम मात्र का प्रीमियम देना होगा और बैडमिंटन कोर्ट , स्कवैश कोर्ट , टेबिल टेनिस रूम फुटसल और कार्ड रूम तक निशुल्क पहुंच प्राप्त होगी। उरई क्लब के सदस्य , रेस्तरां और बार बिल पर फ्लैट 20 प्रतिशत तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं । छूट के प्रतिशत पर अंतिम निर्णय चयनित फर्म एवं अध्यक्ष उरई क्लब के मध्य वार्ता के पश्चात पारिस्परी सहमति के आधार पर लिया जायेगा। सदस्य 20 प्रतिशत कम कीमत पर सम्मेलन कक्ष, बैक्वेट हॉल , खुले लॉन और मैरिज गार्डन बुकिंग सुविधाओं का लाभ उठा सकते है। वे गैर सदस्यों की तुलना में 20 प्रतिशत कम कीमत पर कमरे बुक कर सकते हैं।
गैर सदस्यों के पास उपरोक्त सुविधाओं का लाभ उठाने के लिये पारस्परिक रूप से सहमत शुल्क का भुगतान करने के बाद उन्हें केवल व्यायामशाला , स्विमिग पूल और फुटसल तक जाने की अनुमति होगी।
कुवंर वीरेन्द्र मौर्य ने बताया कि थ्री पी मॉडल पर प्रस्तावित उरई क्लब के पुर्ननवीकरण हेतु आवश्यक पुर्न निर्माण एवं सुन्दरीकरण तथा विकास हेतु चयनित फर्म को एक वर्ष का समय दिया जायेगा। उसे निर्धारित लीज रेन्ट प्रतिवर्ष देना होगा । किसी भी विवाद के संबंध में जिलाधिकारी जो कि उरई क्लब के पदेन अध्यक्ष होते है का निर्णय मान्य होगा।






Leave a comment