जालौन-उरई । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा युवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत बड़ी माता मंदिर परिसर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें युवतियों द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोली की डिजाइनों को उपस्थित जनों ने जमकर सराहा।
नगर के बड़ी माता मंदिर परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में आयोजित युवा पखवाड़े के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में नगर की युवतियों ने भाग लिया। जिसमें मौजूद युवतियों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक रंगोली को डिजाइनों को रंगों से सजाया। रंगोली की डिजाइनों को देखकर मौजूद लोगों ने युवतियों की जमकर सराहना की। इस दौरान मौजूद प्रदेश सह एसएफएस संयोजक हर्ष गुप्ता ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में एबीवीपी युवा पखवाड़ा का आयोजन कर रहा है। आयोजन में युवाओं को साथ लेने का प्रयास किया जा रहा है और उनकी प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिन युवतियों ने भाग लिया सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। इसके लिए वह बधाई की पात्र हैं। आगे भी वह कार्यक्रमों में भाग लेती रहें। निर्णायक मंडल में आशा प्रजापति व कार्यक्रम संयोजिका रिया राठौड़ ने आकांक्षा प्रजापति को प्रतियोगिता में विजेता घोषित किया। जबकि दूसरे नंबर पर सौम्या व तीसरे स्थान पर प्रियंका कुशवाहा और हर्षिता सेंगर रहीं। सभी विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर तहसील संयोजक सत्यम याज्ञिक, नगर मंत्री आदित्य, नगर सहमंत्री निखिल बाथम, स्वयं, प्रियांशु खेमरिया, नगर महाविद्यालय प्रमुख सूर्यांश शर्मा, नगर कलामंच प्रमुख सुमित पांचाल एसएफडी प्रमुख शिवम सेंगर, नगर अध्यक्ष हिंदी युवा वाहिनी अनूप दीक्षित, सुनील गोस्वामी, निशांत गुप्ता, अखिलेश सोनी, अंतेश दीक्षित आदि मौजूद रहे।







Leave a comment