जालौन-उरई । लोहापीटा मैदान के पास से व्यापारी की बाइक चोरी हो गयी । बाइक चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। पीड़ित व्यापारी ने बाइक चोरी की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस बाइक चोर की तलाश कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिमनदुबे निवासी मोहम्मद जैद ने पुलिस को बताया कि लोहापीटा मैदान के पास उनकी जूते चप्पल की दुकान है । दो दिन पूर्व दुकान के पास ही उनकी बाइक खड़ी थी। तभी शाम के समय बाइक चोर उनकी बाइक चोरी कर ले गया। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कहीं पता नहीं चला। जिसके बाद उन्होंने आसपास सीसीटीवी कैमरों को देखा तो एक युवक बाइक ले जाते हुए दिखा। पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर पुलिस बाइक चोर की तलाश कर रही है।






Leave a comment