उरई। स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाये गये युवा उत्सव के सिलसिले में रामजानकी मंदिर में आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता हरीराम ओमरे ने की ।
कलार्पण नामक संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मंे दिगम्बर नारायण तिवारी उपस्थित हुये । सबसे पहले स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर संस्था के सदस्यों ने सामूहिक रूप से माल्यार्पण किया । इसके बाद भजन कीर्तन की प्रस्तुति हुयी जिसमें रामशंकर गौड और रामबालक ओमरे के भजनों ने श्रोताओं को सम्बोधित कर दिया । दीप शिखा , रीना श्रीवास्तव , अमृता सक्सेना, रानू प्रजापति , हरीशंकर सविता , जमुना बाबू , धन सिंह , महेश प्रधान की प्रस्तुतियों को भी खूब सराहना मिली । संचालन जिला मंत्री ज्ञानेन्द्र कुमार ने किया ।







Leave a comment