जालौन के पुलिस अधीक्षक सहित 22 आईपीएस अधिकारियांे का थोक में तबादला


लखनऊ। शासन ने गुरूवार को 22 आईपीएस अधिकारियों की लम्बी सूची जारी की जिनमें जालौन के पुलिस अधीक्षक रवि कुमार सहित कई जिलों के पुलिस मुखिया शामिल हैं।
जिन पुलिस अधीक्षकों/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को स्थानांतरित किया गया है उनका व्यौरा इस तरह है – संजीव सुमन पुलिस अधीक्षक लखीमपुर खीरी से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर , गणेश प्रसाद साहा डीसीपी गौतम बुद्ध नगर कमिश्नरेट से पुलिस अधीक्षक लखीमपुर खीरी , बीजीटीएस मूर्ति पुलिस अधीक्षक कासगंज से पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात , सौरभ दीक्षित डीसीपी प्रयागराज कमिश्नरेट से पुलिस अधीक्षक कासगंज , दीपक भुकर पुलिस अधीक्षक हापुड से डीसीपी प्रयागराज कमिश्नरेट, अभिषेक वर्मा डीसीपी गौतम बुद्ध नगर कमिश्नरेट से पुलिस अधीक्षक हापुड , संजय कुमार अपर पुलिस अधीक्षक यूपी विशेष रेंज सुरक्षा बटालियन से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा , सत्यजीत कुमार गुप्ता अपर डीसीपी आगरा कमिश्नरेट से पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर , केशव कुमार एसपी आरए मेरठ से पुलिस अधीक्षक बलरामपुर , प्राची सिंह अपर डीसीपी लखनऊ कमिश्नरेट से पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती , विनोद कुमार उप सेना नायक 34 वी बटालियन पीएसी वाराणसी से पुलिस अधीक्षक मैनपुरी , इराज राजा अपर डीसीपी गाजियाबाद कमिश्नरेट से पुलिस अधीक्षक जालौन , सोनम कुमार पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर से डीसीपी आगरा कमिश्नरेट, राजेश कुमार सक्सेना पुलिस अधीक्षक बलरामपुर से सेनानायक 25 बटालियन , हेमन्त कुटियाल मुख्यालय पुलिस महानिदेशक से पुलिस अधीक्षक यूपी विशेष रेंज सुरक्षा बटालियन , अरविन्द कुमार मौर्य पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती से पुलिस अधीक्षक यातायात निदेशालय , अनिरूद्ध कुमार एडिशनल एसपी फतेहपुर से एसपीआरए मेरठ, विनीत जायसवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर से प्रतीक्षारत, कमलेश कुमार दीक्षित पुलिस अधीक्षक मैनपुरी से प्रतीक्षारत, जयप्रकाश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा से प्रतीक्षारत, सुनीति पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात से प्रतीक्षारत , रवि कुमार पुलिस अधीक्षक जालौन से डीसीपी गाजियाबाद कमिश्नरेट पदस्थ किये गये हैं।

Leave a comment