उरई। जनपद के लोकप्रिय पुलिस अधीक्षक रवि कुमार का 2 वर्ष से अधिक समय के सफल कार्यकाल के बाद स्थानांतरण होने से आम लोगों में मायूसी देखी गयी है जिनकों उन्हें अपनी समस्या बताने पर सही निदान की पूरी उम्मीद रहती थी।
रवि कुमार केे समय अपराधों को नियंत्रित रखने में भी पुलिस को अच्छी कामयाबी मिली। अगर कोई वारदात हो जाती थी तो उसका बहुत जल्दी खुलासा कर संलिप्त अपराधियों को जेल के सींखचों के भीतर पहुचांने के लिये वे पूरी दम लगा देते थे। उनके समय पुलिस का मनोबल काफी बुलंद रहा । वे पुलिस की सकारात्मक छवि समाज में बनाने के लिये भी याद किये जायेगे।







Leave a comment