डकोर क्षेत्र की दो चोरियों का एसपी रवि कुमार ने जाते जाते किया खुलासा, 4 शातिर गिरफ्तार


उरई। डकोर पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस सेल के सहयोग से 4 कथित बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिनसे गत 30 नवम्बर को क्षेत्र में हुयी चोरियों का खुलासा हुआ है। उनके पास से एक लाख पैतीस हजार रूपये से अधिक की नगदी व बिना नम्बर की एक स्कार्पियों जब्त की गयी है। पुलिस का दावा है कि आरोपितों ने उन्हें घेरे जाने पर तमंचे से फायरिंग भी की लेकिन उन्हें दबोच लिया गया। सो इनके कब्जे से 315 बोर के 3 तमंचो और 14 जिन्दा कारतूसों की बरामदगी भी दर्शायी गयी है।
गिरफ्तार बदमाशों में जनपद महोबा के थाना कबरई अन्तर्गत मकरबई निवासी मुन्ना नट के खिलाफ लगभग डेढ दर्जन संगीन मामले दर्ज मिले। अभी और जनपदों से उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी मांगी जा रही है। अन्य पकडे गये बदमाश है उक्त गांव के ही निवासी पूरन लाल उर्फ पुन्ना और सनी उर्फ शान मुहम्मद व नन्दू उर्फ नरेन्द्र निवासी बंधारी ।
ध्यान रहे कि गत 30 नवम्बर को डकोर के शीलेन्द्र और 30 दिसम्बर को ग्राम गोरन के हितेन्द्र कुमार ने जिन चोरियों की रिपोर्ट की थी उक्त आरोपितों के पकडे जाने से इन दोनो का ही अनावरण हुआ है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने इसे लेकर डकोर के प्रभारी निरीक्षक उदयभान गौतम , सर्विलांस प्रभारी योगेश पाठक , अनावरण टीम प्रभारी मुहम्मद आरिफ आदि की पीठ थप थपायी ।

Leave a comment