जालौन-उरई । तहसील क्षेत्र के दो बॉलीवाल खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है। प्रशिक्षण शिविर में चयनित खिलाड़ियों को 71वीं राष्ट्रीय सीनियर बॉलीवाल चैंपियनशिप में भाग लेने का मौका मिलेगा।
डिस्ट्रिक्ट बॉलीवाल एशोसिएशन के सचिव राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि नवंबर माह में मऊ में आयोजित हुए प्रदेशीय सीनियर बॉलीवाल टीमों के चयनित पुरूष खिलाड़ियों को 71वीं राष्ट्रीय सीनियर बॉलीवाल चैंपियनशिप में भाग लेने का मौका मिल सकता है। उक्त प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तहसील क्षेत्र के ग्राम न्यामतपुर निवासी अमित कुमार व कौशल राजपूत का चयन राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है। प्रशिक्षण शिविर में चयनित खिलाड़ियों को 2 से 9 फरवरी तक गुवाहटी में होने वाली 71वीं राष्ट्रीय सीनियर बॉलीवाल चैंपियनशिन में भाग लेने का मौका मिलेगा। बताया कि दोनों ही खिलाड़ी वर्तमान में गध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित फिजिकल यूनिवर्सिटी में बैचलर ऑफ फिजिकल एजूकेशन की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उनके चयन पर प्रशिक्षक राजेश सिंह चंदेल समेत जिला बॉलीवाल संघ के पदाधिकारी एवं अध्यक्ष सर्वप्रिय दुबे, सुनील सिंह, शरद शर्मा, सूर्यकुमार त्रिपाठी, डॉ. ममता स्वर्णकार, पूरन सिंह, राजेश निरंजन, संजू दादा, संतोष अग्रवाल, दामोदर दास, पारस, ओंकारेश्वर, बच्चू महाराज आदि ने उन्हें बधाई दी।







Leave a comment