सिरसाकलार-उरई। महेवा ब्लाक की जीतामऊ ग्राम पंचायत में संचालित अस्थायी गौशाला में गौवंश के सुरक्षित आश्रय के लिये प्रधान द्वारा की गयी व्यवस्थायें सभी पंचायतों के लिये अनुकरणीय मानी जा रही है।
यहां प्रधान कमलकांत निषाद ने गौवंश के सर्दी से बचाव के लिये पुख्ता इन्तजाम के तहत चारों तरंफ से टीन शैड लगाकर त्रिपाल तनवा दिया है जिससे उनके बाडे में सर्द हवा को घुसपैठ करने की गुजांइश न मिले। चारा के लिये भूसा , कटी करब की व्यवस्था रखी गयी है और बरसीम और बेझर बोई गयी है जिसे चारे के साथ मिलाया जाता है। उनके पीने पानी के लिये समरसेविल लगायी गयी है । चरही में गर्म पानी भरकर मवेशियों को पिलाया जाता है।
प्रधान ने बताया कि गौशाला में 70 मवेशियों को पोसा जा रहा है। उनकी देखरेख के लिये तीन कामगार रखे गये हैं। रात अलाव की व्यवस्था रहती है। समय समय पर पशु चिकित्सक मवेशियों को देखने और उनका इलाज करने के लिये आते है। गौशाला के चारों तरफ गायों के चित्र बनाकर पेंटिंग की गयी है साथ साथ अच्छे कुटेशन लिखे गये है। गौशाला को भव्य रूप में सजाया गया है। दूसरे ग्रामों के लोग इसको देखने आते है और अपने प्रधान से गौशाला को इसी तरह व्यवस्थित करने का आग्रह करते हैं।







Leave a comment