जालौन-उरई |। दो दिन से तोपखाना स्थित नलकूप का पंप खराब होने के चलते नगर के लगभग आधा दर्जन मोहल्लों में पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। लोग पेयजल के परेशान हो रहे हैं। हैंडपंप पर घंटों खड़ा रहने से दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है।
नगर क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति के लिए जल संस्थान की टंकी के अलावा नगर में स्थित नलकूपों से विभिन्न मोहल्लों में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। नगर में मोहल्ला तोपखाना स्थित नलकूप का पंप दो दिन पूर्व खराब हो गया था। पंप खराब होने की शिकायत मोहल्ले के लोगों ने जल संस्थान को दी। गुरूवार को पंप को खोलकर उसे दुरूस्त कराने के लिए भेजा गया। लेकिन अभी पंप ठीक नहीं हो सका। जिसके चलते पिछले दो दिनों से नगर के मोहल्ला तोपखाना, चिमनदुबे, मुरलीमनोहर, रापटगंज, खटीकान आदि मोहल्लों में लोगों को पेयजल की दिक्कत हो रह है। घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए हैंडपंप ही सहारा बचे हैं। जल संस्थान की पानी की टंकी से होने वाली सप्लाई सभी घरों में नहीं पहुंच पा रही है। ऐसे में हैंडपंप पर पानी भरने के लिए लोगों को घंटों लाईन में खड़ा रहना पड़ता है। जिससे उनकी दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। सुबह बाजार खुलने का समय 9 बजे है। लेकिन इतने समय में पानी भरकर लाना ही बड़ी मुसीबत साबित हो रहा है। इस संदर्भ जल संस्थान के अवर अभियंता आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि पंप को दुरूस्त कराया जा रहा है। शुक्रवार शाम तक पेयजल आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।






Leave a comment