आग से गोशाला में बंद 4 मवेशियों की मौत

जालौन-उरई। आग लगने से पशुशाला में बंद 4 जानवर आग में झुलस गए। जबकि एक गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित ने एसडीएम को सूचना देकर आर्थिक मदद दिलाने की गुहार लगाई है। 

तहसील क्षेत्र के ग्राम सहब्जापुर निवासी जसवंत सिंह पशु पालन कर अपना और परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनके मकान के बगल में ही पशुशाला है। बुधवार की रात को अज्ञात कारणों पशुपालक की पशुशाला में आग लग गई। आग लगने के कारण पशुशाला में बंद 4 जानवर बुरी तरह झुलस गए। जबकि गंभीर रूप से झुलसे एक गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शेष तीन पशुओं का इलाज चल रहा है। जानवरों के झुलसने व गोवंश की मौत के बाद पशुपालक आर्थिक रूप से टूट गया है। पीड़ित पशु पालक ने बताया कि उनका भरण पोषण पशुओं से ही होता था। अब उनके पास आर्थिक संकट आ खड़ा हुआ है। उन्होंने एसडीएम को घटना की सूचना देकर आर्थिक मदद दिलाने जाने की मांग की है।

Leave a comment