जालौन-उरई । अपराधों को रोकने के लिए कोतवाली पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। गिरोह बनाकर अपराध करने के मामले में पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

अपराध व अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए कोतवाली पुलिस सक्रियता दिखा रही है। इसके लिए पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कोतवाली पुलिस ने गिरोह बनाकर अपराध करने में लिप्त 12 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की संस्तुति भेजी थी। जिस पर जिलाधिकारी ने कार्रवाई की संस्तुति दे दी है। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद सोनू, उपेंद्र, वकील, गोलू, अभिषेक, अंकित, रेनू, मृगलेंद्र, अंशुलू, अनिल, अरविंद के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। उक्त संदर्भ में कोतवाली प्रभारी कुलदीप तिवारी ने बताया कि विभिन्न अपराधों में लिप्त 12 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।

Leave a comment