सिरसाकलार- उरई । महेवा ब्लाक के मडैया गांव में प्रधान द्वारा सर्दी से ठिठुरते लोगो को राहत देने के लिये कम्बलों का वितरण कराया।
उन्होंने जरूरतमंदों की गरिमा का ख्याल रखते हुये उन्हें अपने हाथों से कम्बल उढाये ताकि उन्हें सम्मान का अनुभव बना रहे और दान लेने में किसी तरह की ग्लानि महसूस हो सके। शासन से पंचायत को बांटने के लिये केवल 10 कम्बल दिये गये थे लेकिन हर जरूरतमंद को संतृप्त करने के लिये उन्होने कम्बल ओढाना शुरू किया तो 150 कम्बल वितरित हो गये। इसमें महिलाओं को प्राथमिकता दी गयी जिससे महिलायें खास तौर पर बहुत खुश नजर आयी।







Leave a comment