तहसील कर्मचारियों के भृष्ट रवैये पर भाजपाईयों का चढ़ा पारा,डीएम से होगी शिकायत

माधौगढ़- संघ पदाधिकारी की दाखिल खारिज में की गई लापरवाही पर भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उबाल है। मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में एक दर्जन भाजपा नेताओं ने तहसील के भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कर्मचारियों की लापरवाही की शिकायत जिलाधिकारी से करने की बात कही है।

आरके दफ्तर में तैनात लेखपाल संदीप की हठधर्मिता इस कदर है कि उसे तहसीलदार के आदेशों की भी परवाह नहीं है। संघ पदाधिकारी गोविंद सिंह के दाख़िल खारिज में एक नाम दर्ज न होने के लिए वह वर्ष 2017 से तहसील के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन आरके दफ़्तर में जूं तक न रेंग रही। आर के कार्यालय से लेकर तहसीलदार का न्यायलय एक लेखपाल के भरोसे चल रहा है। जिसके कारण लेखपाल का भाव बढ़ा रहता है। फरियादी कुछ कहे तो हटवाने की चुनौती देने लगते हैं। हक़ीक़त यह है कि बिना फीलगुड के कोई काम ही नहीं होता। पहले विभागीय कर्मचारी जानबूझकर गलती करते हैं,फिर सुधार के नाम पर शोषण किया जाता है। इसी के चलते भाजपा नेता गैरजिम्मेदार कर्मचारियों के ख़िलाफ़ लामबंद हो रहे हैं। मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह सेंगर के नेतृत्व में एक दर्जन से ज़्यादा मंडल के भाजपा नेताओं ने बैठक कर जिलाधिकारी से शिकायत करने की बात कही है। मंडल उपाध्यक्ष कोमल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में भी संघ पदाधिकारी को चक्कर लगाने पड़ेंगे तो यह शर्मनाक! है। शत्रुघ्न सिंह सेंगर ने कहा वह जल्द लेखपाल के विरुद्ध कार्यवाही को लेकर जिलाधिकारी से कहेंगें। भुक्तभोगी गोविंद सिंह ने बताया नाम सुधार के नाम पर वह समय से लेकर पैसा बर्बाद कर रहे हैं,इसकी भरपाई कौन करेगा? गलती कर्मचारी करते हैं और भुगतना आम आदमी को पड़ता है। बैठक के दौरान सतेंद्र सिंह भदौरिया,कोमल सिंह,अजीत उपध्या, दीनबंधु द्विवेदी,दिलीप प्रजापति,दयाशंकर शाक्य,सुनील तोमर,रामआसरे शर्मा,विनोद शाक्यवार,प्रमोद मिश्रा,अवधेश सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a comment