जगम्मनपुर-उरई। योगीराज में भी दूसरेे की जमीनों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। अगर स्थानीय ग्र्राम निवासी 85 वर्षीया लक्ष्मी देवी पत्नी जगराम सिंह सेंगर द्वारा अधिकारियों को भेजी गयी शिकायत सही है तो यही निष्कर्ष निकालने को मजबूर होना पडता है।
शिकायत में लक्ष्मीे देवी ने बताया कि अपने पति जगराम सिंह के निधन के बाद गत 40 वर्ष से वह ग्वालियर में अपनी पुत्री के पास रह रही थीं । इसी बीच गांव के निवासी और बसपा के कार्यकर्ता देवेन्द्र कुमार ने गांव में उनकी काश्त की जमीन पर कब्जा करके एक स्कूल बना लिया। उन्होने इस बात का भी हवाला दिया कि 18 मार्च 2017 को तत्कालीन उप जिलाधिकारी माधौगढ ने जनसूचना आवेदन केे जबाव में प्रज्ञा दीप गौतम को लिखकर दिया था जिस जमीन पर श्रीमती मीरा देवी बबेडिया जू0हा0स्कूल स्थित है उसके कागजात लक्ष्मीदेवी पत्नी स्व0 जगराम सिंह के नाम के हैं। इससे स्वयं सिद्ध है कि मीरा देवी बबेडिया स्कूल दूसरे की जमीन पर होने के कारण अवैध है। फिर भी अधिकारी स्कूल संचालक को बेदखल कर जमीन उन्हें दिलाने की कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।







Leave a comment