उरई। जनपद में पदस्थ किये गये नये पुलिस अधीक्षक डा0 ईराज राजा ने शनिवार को यहां अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इसके पहले 2017 बैच के आईपीएस डा0 ईराज राजा गाजियाबाद में डीसीपी थे। उनके बैच को पहली बार जनपद की पोस्टिंग दी गयी है।
भारतीय पुलिस सेवा में चयनित होने के पहले डा0 ईराज राजा 5 वर्ष तक बिजनौर मेें चिकित्साधिकारी रहे हैं। उन्होंने एमबीबीएस किया था।
अपनी छोटी सी सेवा में डा0 ईराज राजा कई खासियतों के कारण व्यापक रूप से चर्चित हुये हैं। बिजनौर में जब वे एसपी ग्रामीण थे तो वजन घटाने के लिये रोजाना 15 किलो मीटर साईक्लिंग करते थे और इस कवायद से मात्र 60 दिन में उन्होंने 12 किलो वजन घटा लिया था । नतीजतन लोग उन्हें साईकिल वाला एसपी के रूप में जाने लगे थे ।
डा0 ईराज राजा के पूर्ववर्ती रवि कुमार को गाजियाबाद में रीपोस्टिंग मिली है। उन्हें ईराज राजा के स्थान पर वहां डीसीपी बनाया गया है।







Leave a comment