स्वामी विवेकानंद ने विश्व पटल पर भारत की आध्यात्मिक श्रेष्ठता को किया स्थापित


उरई। स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में मनाये जाने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की स्थानीय मुख्य शाखा ने श्री शंकर बैक्वेट हाॅल में भव्य आयोजन किया जिसमें विवेकानंद जी के विचारों पर सारगर्भित विचार रखे गये।
मुख्य वक्ता नीलम जायसवाल ने अपने छोटे से जीवन में विश्व पटल पर भारत की आध्यात्मिक श्रेष्ठता को स्थापित और पुष्ट करने में दिये गये महान योगदान को रेखांकित किया। जीवनराम गुप्ता , हरिमोहन पोरवाल , इंजीनियर अजय कुुमार इटौरिया, अजय मेहतानी , प्रीती बंसल , चन्द्रभान गुप्त , भूपेन्द्र कंथरिया टोनी, सुधा इटौरिया, लखनलाल चंदइया, रामकिशोर पहारिया, रितेश तरसौलिया, राघवेन्द्र कनकने ने भी कार्यक्रम में विचार प्रकट किये। संचालन मुख्य शाखा के सचिव राजेशचन्द्र गुप्ता ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a comment