जालौन में कोर्ट के बाहर खडी  बाइक गंवाने वालों को राहत , चोरी की 10 बाइक के साथ 3 गिरफ्तार

उरई | जालौन के कोतवाल ने तीन सरगना गिरफ्तार करके उनकी निशानदेही पर चोरी की 10 मोटर साइकिलों का जखीरा बरामद किया है जिससे तारीख के लिए कोर्ट आने  वाले बाइक सवारों को राहत मिली हैं जिनकी बाइक आये दिन पार की जा रहीं थीं

गिरफ्तार आरोपितों में लालू उर्फ़ ब्रजेन्द्र  निवासी कुंवरपुरा थान सिंह थाना रेंढर , चतुरी उर्फ़ जीतू निवासी लहार व राजकुमार लहार शामिल हैं | इनके कब्जे से 11 मोटर साइकिलें बरामद हुई हैं | इस धर पकड़ से जालौन में कोर्ट के बाहर खडी करने में जोखिम महसूस कर कराहते पीड़ितों को राहत मिलेगी | नए पुलिस अधीक्षक इराड राजा ने रविवार को यह जानकारी दी |  

Leave a comment