कालपी-उरई | रविवार को अवैध खनन एवं ओवरलोड गाड़ियों का संचालन कराने में लिप्त एक आरोपी को इलाकाई पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कदौरा तथा कालपी में हाईवे पर अवैध खनन से भरे ओवरलोड वाहन गुजरते हैं | इसके लिए परिवहन अधिकारी चेकिंग करते रहते हैं | कल एक व्यक्ति के खिलाफ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के द्वारा कालपी कोतवाली में धारा 332 एवं 352 आईपीसी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया गया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर जोल्हूपुर मोड पर नामजद आरोपी अनिल कुमार गुप्ता निवासी अकबरपुर कानपुर देहात को उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया । पुलिस ने नामजद आरोपी का सुसंगत धाराओं में चालान करके जेल भेज दिया है।






Leave a comment