दबंगों को नहीं है पुलिस का भय ,  युवक को पीट पीट कर किया मरणासन्न

कोंच-उरई । कैलिया थाना क्षेत्र में योगी सरकार में दबंगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पुलिस प्रशासन भी इनके सामने नतमस्तक है | इनको  न पुलिस का भय है और न सरकार का डर | मामला कैलिया थाना  क्षेत्र के ग्राम कूड़ा का है। नरेंद्र सिंह ने थाने मे नामजद लिखित तहरीर देते हुए बताया कि घर के सभी लोग गोपालपुरा त्रयोदशी में गए हुए थे  |  हमारे बड़े भाई देवेंद्र सिंह परिहार पुत्र थान सिंह परिहार उम्र लगभग 45 वर्ष रात के समय बाड़ा में सो रहे थे | तभी गांव के दबंग बलराम दोहरे तथा उनके दोनों पुत्र रोहित , मोहित बली की दरगाह की के ऊपर से चढकर बाड़ा में आये औ वे   हमारे भाई को लाठी-डंडों कुल्हाड़ी से मारकर मरणासन्न अवस्था में छोड़ गए | सुबह जब उन्हें लहूलुहान अवस्था में देखा गया तो घर वालों के होश उड़ गए | आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां  चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करके गंभीर अवस्था देखकर उच्च संस्थान के लिए रेफर कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉक्टर आरके सिंह गौर ने बताया कि प्राथमिक  उपचार  कर दिया है |  गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

Leave a comment