संदी में सफाई कर्मी के पुत्र की ह्त्या के मामले में नामजद के साथ उका भाई भी गिरफ्तार , तीन अज्ञात हमलावर द्वारा हॉकी से हमले की कहानी निकली निराधार

उरई | आटा थाने के संदी गाँव ,में शुक्रवार को हुई सफाई कर्मी के 19 वर्षीय पुत्र की ह्त्या  के मामले में नामजद उसके सहकर्मी संतोष वाल्मीकि की गिरफ्तारी के बाद यह पूरा मामला खुल गया है | इसमें संतोष के भाई दीपक को भी संलिप्त पाया गया है |  पुलिस उसे भी दबोचने में कामयाब रही है |

कालपी के मोहल्ला कागजीपुरा का साकेश कुमार संदी में संतोष वाल्मीकि के साथ सफाई कर्मचारी है | संतोष का एक रिश्तेदार कालपी में साकेश कुमार के पड़ोस में रहता है | दोनों घर की युवतियों को ले कर गत वर्ष उनके परिवार में विवाद हो गया था जिसे ले कर साकेश और उसका पुत्र हिमांशु संतोष पर भी तानाकशी कर देता था |

शुक्रवार को साकेश अस्वस्थ हो गया जिसके चलते सफाई के लिए संतोष द्वारा बुलाने पर उसने अपने बेटे हिमांशु को अपनी जगह भेज दिया | दुर्योग से उस दिन भी संतोष और हिमांशु के बीच पुराणी तकरार छिड़ गयी जिससे गुस्सा संतोष ने अपने भाई दीपक को बुला लिया नतीजतन दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गयी | इस बीच तैश में संतोष और दीपक ने कथित तौर पर हिमांशु को मार डाला जिसके बाद संतोष ने भगा दिया और तीन अज्ञात लोगों द्वारा मोटर साइकिल से आ कर लाठी हॉकी से मारते हुए हिमांशु की जान लेने की कहानी गढ़ दी | बाबजूद इसके साकेश ने संतोष को नामजद कराया लेकिन साथ साथ यह भी लिखा दिया कि उसके साथ तीन और लोग वारदात में शरीक थे | पर अब यह खुलासा हो गया है कि साकेश संतोष की ही बात से गुमराह हो गया था जबकि वारदात में संतोष का भाई दीपक था कोई और नहीं | नए पुलिस अधीक्षक इराड राजा ने पुलिस लाइन्स में आयोजित मीडिया वार्ता में यह जानकारी देते हुए आटा थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह व सर्विलांस प्रभारी योगेश पाठक की पीठ थपथपाई |

Leave a comment