उरई। विकास भवन सभागार में डीएलआरसी की त्रैमासिक बैठक सोमवार को परियोजना निदेशक शिवाकान्त द्विवेदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी जिसमें जिले के ऋण जमा अनुपात 52.27 प्रतिशत को 60 प्रतिशत के राष्ट्रीय मानक पर ले जाने के लिये सभी बैंको से योजना बनाकर जिलाधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करने को कहा गया।
इस दौरान रिजर्व बैंक का प्रतिनिधित्व कर रहे जिला अग्रणी अधिकारी शिव सिंह अधिकारी ने बैंको से ऋण योजनाओं की फायले किसी गलत आधार पर वापिस न करने की अपेक्षा व्यक्त की । उन्होने कहा कि ऋण पत्रावलियों को वापिस करने का निर्णय बैंक के नियम के अनुसार होना चाहिये। उन्होने पशु पालन एवं मत्स्य पालन के क्षेत्र में शासन के दिशा निर्देशों के मद्दे नजर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत जतायी और कहा कि इसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्राथमिकता दे जिससे ग्रामीण महिलायें इन कार्यो में बढ चढ कर हिस्सा ले सकें। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।







Leave a comment