उरई। कृषि विभाग के उपनिदेशक डा0 एसके उत्तम ने बताया कि आगामी 18 जनवरी को प्रातः 11 बजे से विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में जिलाधिकारी चांदनी सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस की बैठक सम्पन्न होगी।
बैठक के लिये जिलाधिकारी ने कृषि एवं सिचाई के क्षेत्र से जुडे प्रत्येक विभाग के अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की हिदायत दी है। बैठक में जनपद के कृषि संगठनों के प्रतिनिधियो और प्रगतिशील कृषकों को भी आमंत्रित किया गया है।






Leave a comment