सिरसाकलार-उरई | अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगडिया का पिथऊपुर चौराहे पर माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया | उनका कहना है कि विश्व हिन्दू परिषद् गांव गांव जाकर गरीबों से संपर्क करेगी और उनके उत्थान के लिए अपने साथ जोड़ेगी |
महेवा के मदारी सिंह गुलजारी सिंह इंटर कॉलेज में यह बात अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगडिया ने कही | उन्होंने कहा कि समाज के कल्याण के लिए राष्ट्रीय छात्र परिषद, ,महिला परिषद ,किसान परिषद सहित कई संगठन काम कर रहे हैं जो गांव-गांव तक फैले हैं | अब गांव के गरीबों के भी घर सुंदर बनाने के लिए हमने मुहिम छेड़ दी है | इसके पहले कोरोना काल में संगठन के माध्यम से हमने कई सैकड़ो स्थानों पर भंडारा चलवाया | किसानों के हित के लिए राश्ट्रीय किसान परिषद संगठन बनाया गया है जिससे किसान नई पद्धाति से विकसित होंगे | महिलाओं की सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए महिला परिषद बनी है | बाद में महेवा से लौटते वक्त पिथऊपुर चौराहे पर सुमित चंदेल जिला मंत्री राष्ट्रीय बजरंगदल, चिंटू चंदेल , अजीत चंदेल ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया |







Leave a comment