उरई ।राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ( आर एस एस) के सहकारिता क्षेत्र के विश्व व्यापी संगठन सहकार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ उदय जोशी को भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ ( एन सी यू आई ) का भारत सरकार द्वारा निदेशक नामित किए जाने पर सहकार भारती उत्तर प्रदेश एवम् जनपद जालौन के पदाधिकारियों में खुशी व्याप्त है है | आपको बता दें कि , केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय ने सहकार भारती के राष्ट्रीय महासचिव उदय जोशी को तत्काल प्रभाव से सहकारी समितियों के शीर्ष निकाय- भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ की गवर्निंग काउंसिल में केंद्र सरकार के निदेशक के रूप में नामित किया है |
सहकार भारती उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री डॉ प्रवीण सिंह जादौन, जिला संगठन प्रमुख सिया शरण व्यास , जिला अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राजावत , जिला महामंत्री श्याम करण प्रजापति , जिला सह संगठन प्रमुख राज कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष राहुल उपाध्याय, कुंदन सिंह राठौर, राहुल समाधियां , रविंद्र सिंह परमार , जिला मंत्री विक्रम सिंह कुशवाहा , समर सिंह चौहान , राकेश सिंह, जगपाल सिंह यादव सहित जनपद के सहकार भारती के कार्यकर्ताओं ने जोशी की नियुक्ति पर बधाई दी है |
17 सितंबर 1957 को जन्मे डॉ जोशी ने अपने करियर की शुरुआत जेएसएम कॉलेज, अलीबाग में लेक्चरर के रूप में की, जहां उन्होंने 35 वर्षों तक काम किया। वह 2016 में कॉलेज के एचओडी और वाइस प्रिंसिपल के पद से सेवानिवृत्त हुए। इस अवधि के दौरान, वह मुंबई विश्वविद्यालय की अकादमिक परिषद के सदस्य के रूप में सक्रिय रूप से जुड़े रहे। अपने कॉलेज के दिनों में, वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े थे और 35 वर्षों से सहकारी आंदोलन से सक्रिय सहभागिता कर रहे हैं।
वर्तमान में, वह नेशनल फेडरेशन ऑफ़ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक्स एंड क्रेडिट सोसाइटीज़ लिमिटेड (NAFCUB) के निदेशक हैं और महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और राजस्थान राज्यों के लिए TAFCUB के सदस्य हैं। डॉ जोशी पिछले पांच वर्षों से वित्त मंत्रियों के साथ बजट पूर्व बैठकों में सहकारी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
डा उदय जोशी 2015 से सहकार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री हैं







Leave a comment