उरई | ऑल आरक्षित टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की बैठक प्रदेशीय सचिव राजेंद्र चौधरी के आवास पर प्रदेश अध्यक्ष सुंदर सिंह शास्त्री एवं प्रदेश सलाहकार प्रवेंद्रपाल सिंह व राजेंद्र सिंह की उपस्थिति में हुई | बैठक में बहुत ही सम्मानित सेवानिवृत्त मिशन शिक्षक हरिशंकर याज्ञिक जी को एसोसिएशन का जिला संरक्षक एवं वरिष्ठ मिशन शिक्षक मोहम्मद परवेज ए आर पी कदौरा को जनपद इकाई जालौन का वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया | इस अवसर पर वरिष्ठ मिशन शिक्षक साथी श्रद्धानंद सिंह द्वारा एसोसिएशन में आस्था व्यक्त करते हुए एसोसिएशन के साथ रहने पर सहमति व्यक्त की | ऑल आरक्षित एसोसिएशन परिवार की ओर से महामंत्री प्रेम कुमार कुशवाहा एवं सचिव दीनदयाल श्रीवास ने धन्यवाद ज्ञापित किया।







Leave a comment