उरई | कोटरा थाना क्षेत्र में शोहदों की हरकत से परेशान किशोरी ने गले में दुपट्टा कस कर फांसी लगा ली | इस सिलसिले में लड़की के पिता की तहरीर पर 2 युवकों के खिलाफ महिला के साथ अभद्रता और आत्म ह्त्या के लिए दुष्प्रेरण व पास्को अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जिसमें एक युवक पुलिस की हिरासत में आ चुका है जबकि दूसरे के भी गिरेबान तक पुलिस के हाथ पहुँच चुके हैं और देर रात तक उसके भी पुलिस के हत्थे चढ़ने की उम्मीद है |

     गाँव के ही 2 युवकों की छेड़खानी से परेशान कक्षा ११ वीं की छात्रा ने अपने परिजनों से दुखड़ा रोया तो उसके पिता उलाहना ले कर युवकों के घर पहुँच गए लेकिन शहजोर युवकों ने वहाँ उन्हें बेइज्जत किया और भगा दिया | किशोरी को जब अपने पिटा के अपमान की बात पता चली तो वह बर्दाश्त न  कर सकी और उसने गले में अपना दुपट्टा कस कर आत्म ह्त्या कर ली |

खबर मिलने पर लड़कियों के यौन उत्पीडन को ले कर वर्तमान शासन के सख्त रुख के कारण जिले के पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए | प्रभारी निरीक्षक कृष्णपाल सरोज व्यक्तिगत कार्य से अवकाश ले कर घर गए थे तो सी ओ सिटी ने मोर्चा सम्हाला | वे मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन के बाद उन्होंने आरोपितों पुष्पेन्द्र राजपूत और दया शंकर के खिलाफ मुकदंमा कायम कराया | उनके फोन पर अपने घर से ही अवकाश भूल कर प्रभारी निरीक्षक कृष्ण पाल सरोज भी सक्रिय हुए | इसके कारण बहुत जल्द ही पुष्पेन्द्र राजपूत दबोच लिया गया | कृष्ण पाल सरोज ने दया शंकर की घेराबंदी के लिए अपने गाँव में बैठे बैठे ही ताना बाना बन दिया है जिससे रात होते होते उसे भी दबोचे जाने की उम्मीद है | पुलिस अधीक्षक इराड राजा किशोरी का मामला होने से पल पल की जानकारी ले कर अधीनस्थों को निर्देशित कर रहे हैं \

Leave a comment