गोहन – उरई। ग्राम हमीदपुर में छत का लेंटर डालते समय राज मिस्त्री ने सरिया सीधा करने की कोशिश की। इस दौरान सरिया हाइटेंशन लाइन से टकरा गया जिससे राज मिस्त्री भी चपेट में आकर वहीं दम तोड गया।
प्राप्त समाचार के अनुसार ग्राम सरावन के निवासी हरदयाल के पुत्र दयाशंकर शाक्यवार मिस्त्रीगीरी से परिवार का खर्चा चलाते थे बुधवार को छत पर सरिया बिछाते समय सरिया के हाइटेंशन लाइन से टकरा जाने के कारण करेंट की चपेट में आ गये और उनकी स्थित गम्भीर हो गयी। गांव के लोगो ने आनन फानन उन्हें कुठौन्द के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया जहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 अरूण तिवारी ने देखने के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। परिजनों में इसके कारण रोना पीटना मच गया । खबर पाकर पहुंचे गोहन के प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने उनका शव पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया।






Leave a comment