जालौन-उरई । सड़क पर पड़े पाइप पर आपे चढ़ जाने के कारण पाइप टूटने से कुछ लोगों ने मजदूर महिलाओं के साथ गाली, गलौज करते हुए मारपीट कर दी थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
कोंच कोतवाली क्षेत्र मालवीय नगर निवासी मजदूर महिला गंगा पत्नी काशीराम ने पुलिस को बताया था कि वह व उनके साथ अन्य महिलाएं धनौरा कलां के पास स्थित खेत पर मटर की फलियों की तुड़ाई के लिए गई थी। सोमवार की शाम करीब 7 बजे मटर की फलियों की तुड़ाई के बाद सभी महिलाएं आपे में बैठकर वापस कोंच जा रही थीं। मुख्य सड़क पर कुछ दूर निकलने पर सड़क पर पाइप डालकर कुछ युवक खेत में पानी लगा रहे थे। गाड़ी निकालते समय पाइप टूटने पर अनिल व आदेश निवासी धनौरा कलां समेत चार, पांच अज्ञात लोगों ने मिलकर उनके साथ गाली, गलौज करते हुए मारपीट कर दी थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।





Leave a comment