विद्युत् विभाग के शिविर में 7 उपभोक्ताओं से वसूल हुए 1 लाख रूपये

जालौन-उरई । बुधवार को बिजली विभाग ने ग्राम माड़री में आरसी रिकवरी शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 7 उपभोक्ताओं से 1 लाख रुपए राजस्व वसूल किया गया। 

बिजली विभाग द्वारा राजस्व वसूली के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। बुधवार को ग्राम मांडरी में आरसी रिकवरी शिविर का आयोजन तहसीलदार बलराम गुप्ता व एसडीओ कौशलेंद्र सिंह, जेई पैश्वनीराम, टीजीटू नरेंद्र सोलंकी की उपस्थिति में आयोजित किया गया। विभाग द्वारा आयोजित शिविर के माध्यम से लोगों को बिजली बिल के बकाया जमा कराने का मौका गांव में उपलब्ध कराया गया। बिजली विभाग द्वारा आयोजित शिविर में गांव में 14 उपभोक्ताओं से वसूली की जानी थी। शिविर के माध्यम से 7 उपभोक्ताओं से रिकवरी की गयी जिनसे 1 लाख रुपये राजस्व की वसूली की गई। शेष 7 उपभोक्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वह बकाया शीघ्र जमा करा दें अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टीम ने बिल जमा न करने पर गांव के 40 उपभोक्ताओं की बिजली भी काट दी और बिल जमा करने के निर्देश दिए। शिविर में नायब तहसीलदार मुकेश कुमार, वरिष्ठ लिपिक उमाकांत पांडेय आदि ने सहयोग किया।

Leave a comment