जालौन-उरई । 3 निजी ट्यूबवेल से अज्ञात चोर स्टार्टर समेत ट्यूबवेल का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित किसानों ने चोरी की सूचना कोतवाली में दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वीरपुरा निवासी वीरेंद्र निरंजन, उत्तम पटेल व लालजी निरंजन ने पुलिस को बताया कि उनके खेत में निजी ट्यूबवेल लगा हुआ है। उनके निजी ट्यूबवेल से अज्ञात चोर स्टार्टर समेत ट्यूबवेल का सामान चोरी कर ले गए हैं। बुधवार की सुबह जब वह खेत पर पहुंचे तो स्टार्टर का बॉक्स टूटा हुआ था। बॉक्स टूटा देखने पर चोरी की जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a comment