जाने माने फिल्म गीतकार पंछी जालौनवी के पहले बुंदेली काव्य संग्रह भुनसारों का जीटीवी पर भव्य विमोचन


मुम्बई । जालौन जनपद की बालीबुड में शान बने हुये जाने माने फिल्म गीतकार पंछी जालौनवी के पहले बुंदेली काब्य संग्रह भुनसारो को जी टीवी के प्रसिद्ध शो सारेगामापा के सैट पर पहुंचने का अवसर मिला है। प्रोग्राम की शूटिंग के बाद गायक – संगीतकार शंकर महादेवन ने जूरी मेम्बर्स और सारेगामा के प्रतियोगियों की  मौजूदगी में काव्य संग्रह का कवर हटाया । मौके पर मौजूद कलाकारों ने पंछी की रचनाओं की सराहना की । उन्होने कहा कि क्षेत्रीय भाषाओं में जो मिठास  है उसे कविता के माध्यम से कहना बहुत ही सरस होता है। कवितायें लोगो को अपनी मिटटी से जोडती हैं।
    बता दें कि जालौनवी का पिछला कविता संग्रह दो सफर आया था जो लाॅक डाउन की विभीषिका को दर्शाता था । इस काव्य संग्रह की सफलता के बाद पंछी ने बुंदेली कवितायें लिखने का निर्णय लिया था। पंछी की जन्मभूमि जहां जालौन है वहीं ससुराल भी बुंदेलखण्ड में ही झांसी जनपद में है। वह अब तक 50 से अधिक फिल्मों में लिख चुके हैं। संजय दत्त -अभिषेक बच्चन की फिल्म दस बहाने करके ले गयी दिल और शाहरूख खांन की फिल्म रा-वन का गीत क्यों बोले न मोहन मो से उनके हिट गाने हैं। पंछी जालौनवी के लिखे गाने जगजीत सिंह और रूपकुमार राठौर जैसे दिग्गज गायक भी गा चुके है।
      भुनसारों के बारे में पंछी ने बताया कि वे करीब 3 दशक से बुंदेलखण्ड से दूर मुम्बई में रह रहे हैं लेकिन जन्म और परवरिश बुंदेलखण्ड में ही होने के कारण इस मिटटी की मिठास कभी भी उनके दिल से नहीं निकलती जब मैने बुंदेलखण्डी में कवितायें लिखने का सोचा तो सबसे पहले यह सोचा कि क्या ठेठ बुंदेलखण्डी लिख पाऊगां । अपने दोस्तों से चर्चा की तो उन्होने कहा ठेठ बुंदेली भले ही आप न लिख पायें लेकिन जितनी भी लिखेगें उससे अपनी मातृभूमि के कर्ज की एक किश्त अदायगी समझ लेना । बस फिर क्या था । दोस्तों और परिवार से हौंसला मिला और भुनसारों अब आपके सामने है। इस किताब में आपको वो सब मिलेगा जो हम बुंदेली करते हैं, सोचते हैं या करने की योजनायें बनाते हैं।
       इस किताब को प्रयागराज के अनामिका प्रकाशन ने प्रकाशित किया है। इसकी प्रस्तावना बुंदेलखण्ड के जाने माने पत्रकार और देश के कई बडे अखबारों में काम कर चुके ललितपुर निवासी धर्मेन्द्र कृष्ण तिवारी ने बुंदेली में लिखी है जो इन दिनों दैनिक भास्कर में कार्यरत है |

Leave a comment