जालौन -उरई | सांस्कृतिक धरोहर प्रचार प्रसार समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले अगले मित्र महोत्सव के लिए बैठक का आयोजन औरैया रोड स्थित गंगा मार्केट 21 फुट हनुमान मंदिर के सामने प्रयाग नारायण पाठक की अध्यक्षता एवं प्रयाग नारायण द्विवेदी के संरक्षण में रविवार को संपन्न हुआ ।
कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सुशील कुमार ने बताया कि पंडित पूरन चंद्र मिश्र की स्मृति में आयोजित होने वाले अगले मित्र महोत्सव को उनकी अंतिम इच्छा को पूर्ण करते हुए 108 पुरखा पूजन के रूप में आगामी 19 मार्च को आयोजित किया जाएगा । कार्यक्रम में बुंदेली संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी ।
इस क्रम में आगामी बैठक 5 फरवरी को इसी स्थल पर पुनः की जाएगी जिसमें आयोजन की रूप रेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा | पंडित प्रयाग गुरु ने इसके महत्व को समझाते हुए बताया कि 16 की उम्र मानव जीवन का संक्रमण काल है। यह समय उत्थान पतन का संक्रमण समय है । अतः इस 16 वें मित्र महोत्सव को युवा शक्ति को समर्पित करते हुए बुजुर्गों के प्रति सम्मान का भाव जागृत करने हेतु पुरखा पूजन के रूप में आयोजित किया जाएगा । इस अवसर पर अनिल कुमार मित्तल, ओम शंकर ,कुशवाहा ,गुलाब जाटव ,योगेंद्र राठौर आदि ने अपने विचार प्रस्तुत किये |
–







Leave a comment