उरई । सहकार भारती जनपद जालौन के तत्वावधान में शनिवार को थान का 44 स्थापना दिवस समारोह राठ रोड स्थित न्यू स्वयंवर सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सहकार भारती उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र अवस्थी , प्रदेश महामंत्री डॉ प्रवीण सिंह जादौन , प्रदेश मंत्री महेन्द्र सोनी , सह संयोजक प्रवीण भार्गव , राजेंद्र सिंह भदौरिया , सियाशरण व्यास ने सहकार भारती के संस्थापक लक्ष्मण राव इनामदार व भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ किया |
कार्यक्रम को संबोधित करते प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र अवस्थी ने सहकार भारती के संस्थापक लक्ष्मण राव इनामदार को नमन करते हुए कहा कि संस्कार आधारित सहकारिता होनी चाहिए। समाज का उत्थान सहकारिता के बिना संभव नहीं है। इस मूलमंत्र से अपने को जोड़कर काम करना है। उन्होंने कहा कि बिना संस्कार सहकार का उत्थान नहीं यह सहकार भारती का मूल मंत्र है।
सहकार भारती उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री डॉ प्रवीण सिंह जादौन ने कहा कि सहकार भारती राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ आर एस एस का सहकारिता क्षेत्र का देश व्यापी संगठन है | समाज के सहकारी लोगों को सहकारिता के क्षेत्र में आगे आने की जरूरत है । जो कार्य आज सहकार भारती कर रही है, वह काफी महत्वपूर्ण है। हमें सभी चुनौतियों को स्वीकार करते हुए सहकारिता को संस्कार आधारित करना ही होगा। हमें सहकारी शब्द को पुनः स्थापित करना है | इस संकल्प को लेकर चलना होगा। सहकार का कार्य समर्पण भाव से करना है। निरंतर करना है, इस भाव से चलते रहना है। कार्य की पहचान बनानी है। सहकारिता का कार्य अकेले नहीं हो सकता, इस कार्य को मिलजुल कर परस्पर सहयोग से करना है। सहकार भारती के प्रदेश मंत्री महेन्द्र कुमार सोनी ने कहा कि हम कार्य को अकेले नही समूह में करते हैं और समूह तभी स्वस्थ होता है जब उसमें परस्पर विश्वास होता है।
जिला संगठन प्रमुख प्रमुख सियाशरण व्यास ने कहा कि सहकारिता आंदोलन को जनकल्याण कारी स्वरूप देकर और मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से 11 जनवरी 1979 में सहकार भारती नामक सामाजिक संस्था की स्थापना हुई। सहकार भारती का मुख्य उद्देश्य जनता की आर्थिक सेवा से समाज का आर्थिक उत्थान करने वाली सहकारिता को शुद्ध एवं मजबूत करना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सहकार भारती के जिला अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राजावत ने कहा कि सहकार भारती ने प्रारंभ से ही आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों की आर्थिक समस्याओं का समाधान किया है। जनपद जालौन में पांच नई सहकारी समितियों का गठन करके दो हजार लोगो को सहकार भारती से जोड़ने का कार्य किया है
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार लि जालौन के अध्यक्ष राकेश सिंह , उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह , संचालक जितेंद्र कुमार पांडेय , कालपी सहकारी संघ के संचालक रविंद्र सिंह , जिला सह संगठन प्रमुख राजकुमार गुप्ता, जिला मंत्री ब्रजेश कुमार कश्यप , विक्रम कुशवाहा , कुंदन सिंह राठौर ,राहुल समाधियां , समर सिंह चौहान, जगपाल सिंह यादव , पुरुषोत्तम दास गुप्ता, लल्लूराम गुप्ता, जिला महिला प्रमुख रमा रानी कुशवाहा , सुनीता गुप्ता, सौरभ गुप्ता, ब्रजेश गुप्ता , पवन कुमार सिंह , अवध किशोर सैनी, संजय बिजपुरिया , संतोष कुमार देव पाल सहित विभिन्न सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे | स्थापना दिवस समारोह का संचालन सहकार भारती के जिला महामंत्री श्याम करण प्रजापति ने किया |








Leave a comment