छानी अहीर प्रधान ने 100 उम्र दराज महिलाओं को शाॅल ओढाये


सिरसाकलार-उरई। कुठौन्द ब्लाक के ग्राम छानी अहीर में प्रधान ने ठण्ड से ठिठुरती उम्रदराज महिलाओं को 100 शाॅल ओढाये। उन्होने इस मौसम में पहनने ओढने के गर्म कपडों का जरूरतमंदो को दान सर्वोत्तम बनाया और इसके लिये धनाढय और सक्षम लोगो से आगे आने की अपील की ।
छानी अहीर और दो संलग्न मजरों जुगियापुर व जयसिंहपुर में स्कूलांे में कार्यक्रम आयोजित कर प्रधान बालेश्वर तिवारी ने अभाव के कारण पर्याप्त कपडों की व्यवस्था न कर पाने से शीत लहर में कपकपाती सौ महिलाओं को गर्म शाॅल ओढाकर उन्हें नई जिंदगी देने का एहसास कराया जिससे महिलाओं के चेहरे खिल उठे और वे प्रसन्नता में डूबकर भावुक हो गयीं।

Leave a comment