जालौन-उरई । कोतवाली में साफ सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखें। लंबित विवेचनाओं का गुण दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करें। शोहदों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करें। यह निर्देश सीओ ने कोतवाली के अर्द्धवार्षिक निरीक्षण के दौरान अधीनस्थों को दिए।
सीओ उमेश पांडेय ने सोमवार को कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने आरक्षी आवास एवं मैस का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने साफ सफाई व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए। मालखाने में निरीक्षण कर शस्त्रों की साफ सफाई को देखा जिससे वह संतुष्ट दिखे। इसके बाद उन्होंने दस्तावेजों का निरीक्षण किया। जिसमें आवश्यक सुधार एवं रखरखाव को ढंग से रखने पर जोर दिया। अंत में उन्होंने अधीनस्थों के साथ बैठक में निर्देश दिए कि सीओ ने कहा कि महिला अपराधों को गंभीरता से लिया गए। इस ओर किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए। इसके अलावा शोहदों के खिलाफ भी अभियान चलाएं। यदि कोई शोहदा किसी युवती को परेशान करता है तो तत्काल उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। जेल से छूटे और आदतन अपराधियों पर कड़ी नजर रखें। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि में लिप्त पाए जाते हैं तो तत्काल कार्रवाई करें। इस मौके पर कोतवाल कुलदीप तिवारी, एसएसआई आनंद सिंह, चौकी प्रभारी अतुल राजपूत, एसआई ओंकार सिंह, शिवभूषण वर्मा, राजकुमार पांडेय, भूपेंद्र कुमार, दीपक, आदेश, सत्येंद्र आदि मौजूद रहे।








Leave a comment